{"_id":"612a6fb68ebc3e4940789b92","slug":"youth-killed-brother-injured-in-road-accident-near-sorkhi-hisar-news-hsr6101746163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरखी के पास हुए सड़क हादसे में मेमेरे भाई की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरखी के पास हुए सड़क हादसे में मेमेरे भाई की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सोरखी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल
बास (हिसार)। क्षेत्र के सोरखी गांव के नजदीक हिसार-दिल्ली रोड पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस ने मनीष के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंभा गांव निवासी मनीष ने बताया कि 26 अगस्त को वह अपने मामा के घर मोखरा आया हुआ था। शाम के समय वह और उसके मामा का लड़का 30 वर्षीय राकेश कुमार कुंभा की ओर वापस आ रहे थे। सोरखी के पास भाटोल की ओर मुड़ने लगे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।