फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth from Satroad Khurd dies due to drug overdose

Hisar News: नशे की ओवरडोज से सातरोड खुर्द के युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth from Satroad Khurd dies due to drug overdose
हिसार। जिले में नशा तेजी से फैलता जा रहा है। पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम भी चलाई हुई है इसके बावजूद शहर और आसपास के गांवों में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को नशे की ओवरडोज के कारण सातरोड खुर्द के 23 वर्षीय युवक विशाल की मौत हो गई। उसका शव आंबेडकर बस्ती के पास विकास नगर की झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज मिली है। मृतक के दोनों हाथों पर सीरिंज के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


दस दिन पहले जमनात पर आया था विशाल
पड़ाव चौकी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि विकास नगर की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाली। उसके बाद मृतक की पहचान सातरोड खास के विशाल के तौर पर हुई। पता चलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा विशाल काफी समय से नशा करने का आदी था। नशे की पूर्ति करने के लिए वह चोरी भी करता था। दस दिन पहले ही वह चोरी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। शनिवार को वह घर से निकला था उसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नशे से पहले ये हो चुकी हैं मौत
6 जनवरी 2024 को न्यू क्लॉथ मार्केट की झाड़ियों में युवक का शव मिला था। युवक के हाथ में सीरिंज लगी हुई थी। मृतक की पहचान टेकड़ा मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई थी। नशे की ओवरडोज के कारण गौरव की मौत हुई थी।
- 16 अगस्त 2023 को विकास नगर की झाड़ियों में पड़ाव निवासी 32 वर्षीय विद्याधर उर्फ बंदी का शव मिला था। वह 15 अगस्त को गुजरात के सूरत से घर लौटा था। वह सूरत में सैलून का काम करता था। घर आने के बाद अगले दिन उसका शव विकास नगर की झाड़ियों में मिला था। चिट्टे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।
- 14 सितंबर 2023 को विकास नगर में नहला गांव का 28 वर्षीय रवीश कुमार बेहोशी की हालत में मिला था। पता चलने पर पुलिस उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आई थी। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर नशे की ओवरडोज और काला पीलिया के कारण उसकी मौत हो गई थी।
- 23 सितंबर 2023 को जीजेयू के सामने झाड़ियों में मस्तनाथ कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संजय का शव मिला था। उसकी मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई थी। घटना स्थल पर उसके पांव के पास सीरिंज पड़ी हुई मिली थी।
- 6 दिसंबर की रात को विकास नगर की झाड़ियों में सूर्य नगर निवासी 23 वर्षीय अमित का शव मिला था। वह रंग रोगन का काम करता था और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।


आंबेडकर बस्ती में खुलेआम बिकता है नशा
पिछले छह माह में नशे की ओवरडोज के कारण छह युवाओं की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा वह है जिन शवों का पोस्टमार्टम हुआ है और इन सबके शव आंबेडकर बस्ती के पास झाड़ियों में पड़े मिले थे। सभी की मौत चिट्टे की ओवरडोज के कारण हुई थी। आंबेडकर बस्ती में नशा खुलेआम बिकता है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा समय- समय पर नशे के खिलाफ बस्ती में अभियान चलाया जाता है उसके बाद भी यहां पर नशा बिक रहा है।

गांवों में भी बिक रहा नशा
सातरोड खास और खुर्द में नशा खुलेआम बिकता है। गांव के अधिकतर युवाओं को नशे की लत लगी हुई है। नशे की लत को पूरा करने के लिए ये युवा चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया था उसके बाद भी गांव में नशा बिक रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार गांव में अभियान चलाए तो नशे पर अंकुश लग सकता है।
राजपाल मांडू, निवर्तमान मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article