फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Satrod, syringe found in hand, fear of drug overdose

Hisar News: सातरोड में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हाथ में सिरिंज लगी मिली, नशे की ओवरडोज की आशंका

Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Satrod, syringe found in hand, fear of drug overdose
हिसार। सातरोड खुर्द गांव में रविवार सुबह 8.30 बजे श्मशान घाट के अंदर बने शौचालय में संदिग्ध हालत में पवन कुमार (36) का शव मिला। मृत युवक के दाएं हाथ में सिरिंज लगी हुई मिली है। शरीर पर काफी जगह चोट के निशान हैं। मामला नशे की अधिकता का भी लग रहा है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। विसरा जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करता था पवन
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पहले नशा करने का आदी था। अब वह खेतीबाड़ी करता था। कल शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। घरवालों ने जब उसके पास फोन किया तो उसने एक बार फोन उठा लिया और कहा कि पांच मिनट में आ रहा हूं। उसके बाद कई बार फोन किए, लेकिन उसने नहीं उठाया। अपने स्तर पर जांच की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह किसी ने बताया कि पवन कुमार श्मशान घाट के अंदर बने शौचालय में मृत हालत में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उसके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन


नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
पवन के हाथ में सिरिंज मिलने से नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
एसआई महेंद्र, जांच अधिकारी

इनकी हो चुकी है नशे की ओवरडोज से मौत
6 अप्रैल 2023 को पीरांवाली के 28 वर्षीय युवक विजय की नशे की ओवरडोज से मौत हुई।
31 मई 2023 को नागरिक अस्पताल के शौचालय में युवक का शव मिला, जिसकी ओवरडोज से मौत हुई थी।
जुलाई माह में जवाहर नगर में थुराना गांव के अमरदीप की नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी।
सेक्टर 1-4 के जलघर के पास मिलगेट निवासी सुनील का शव मिला। जिसकी नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed