{"_id":"65d6498d427516406b0ba3b4","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-into-water-vessel-in-uklana-hisar-news-c-21-hsr1020-326280-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उकलाना में युवक ने पानी की डिग्गी में कूद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उकलाना में युवक ने पानी की डिग्गी में कूद की आत्महत्या
विज्ञापन
उकलाना मंडी। कस्बे के रहने वाले 24 वर्षीय अनिल कुमार ने रेलवे की पानी की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर अनिल कुमार सुबह सड़क की तरफ भागा और फिर पानी की डिग्गी में कूद गया। दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। शव नहीं मिलने पर बाहर से गोताखोर को बुलाया। उसकी मदद से अनिल के शव को बाहर निकाला गया। बता दें कि अनिल कुमार ने दो महीने पहले ही फतेहचंद काॅलोनी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हांसी में मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा
शिवनगर कॉलोनी के रहने वाले करीब 27 वर्षीय युवक लीलाधर उर्फ सोनू ने न्यू सिवानी फीडर नहर पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शिकायत में मृतक लीलाधर के भाई नरेंद्र ने बताया है कि उसका भाई नशा करने का आदी था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह अक्सर घर से बाहर निकल जाता था व कई के दिन बाद लौटता था। 19 फरवरी की रात भी उसका भाई घर से निकल गया था। उन्होंने सोचा कि वापस आ जाएगा। इसके बाद उनको पुलिस ने सूचना देकर बताया कि ढाणी राजू रोड पर न्यू सिवानी फीडर नहर के किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई है। नरेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उन्होंने लीलाधर को पहचाना। इसके बाद उसके शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां सिटी थाना पुलिस ने लीलाधर के शव का पोस्टमार्टम करवाया।