फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth attacked with sharp edged weapons due to a feud, hands and feet severed.

Hisar News: रंजिश में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, हाथ और पैर का पंजा काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp edged weapons due to a feud, hands and feet severed.
हिसार। सेक्टर 27-28 में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवक का एक पैर का पंजा व हाथ काट दिया। घायल को गंभीर हालत में जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूर्य नगर निवासी विक्रम और शिव कॉलोनी निवासी विकास के अलग-अलग गुट हैं तथा दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार दोपहर विकास किसी काम से सेक्टर 27-28 गया था। आरोप है कि इसकी सूचना मिलने पर विक्रम गुट के लोग वहां पहुंचे और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विकास का एक पैर का पंजा और एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed