फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man returning from appearance attacked with knife and knife near MLA Panihar's residence

Hisar News: पेशी से लौट रहे युवक पर विधायक पनिहार के आवास के पास किया चाकू और छुरी से हमला

Tue, 17 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from appearance attacked with knife and knife near MLA Panihar's residence
हिसार। पीएलए एरिया में विधायक रणधीर पनिहार के आवास के पास 5 से 7 युवकों ने स्कूटी सवार युवक सचिन पर चाकू और छुरी से हमला कर दिया। हमलावरों ने सचिन के कूल्हे, हाथ और एक कान पर तेजधार हथियार से हमला किया। घायल ने विधायक की कोठी में घुसकर जान बचाई। हमला करने वाले घायल की स्कूटी भी अपने साथ ले गए। घायल अदालत में लड़ाई-झगड़े के मामले में पेशी भुगत कर लौट रहा था। लहूलुहान हालत में एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। घायल का आपातकालीन कक्ष में उपचार चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ पेशी पर गया था
अस्पताल में उपचाराधीन सैनियान मोहल्ला निवासी सचिन ने बताया कि तेलियान पुल के पास चिकन कॉर्नर चलाता है। लड़ाई-झगड़े के एक मामले में सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। सुबह तीन दोस्तों के साथ अदालत में गया था। पेशी के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब पीएलए एरिया में पहुंचा तो 5 से 7 युवकों ने स्कूटी को रुकवा लिया और झगड़ा करने लगे। यह देखकर तीनों दोस्त मौके से फरार हो गए। झगड़ा करने वालों ने चाकू और छुरी से वारकर दिया। कूल्हे, हाथ और कान पर वार किए गए। जैसे-तैसे छुड़वा कर विधायक रणधीर पनिहार की कोठी में चला गया। वहां पर मौजूद लोगों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी। बाद में एबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर आए। हमलावरों ने चाकू और छुरी से वार क्यों कि इस बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

देरी से पहुंची पुलिस
विधायक के आवास पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवक को देखकर इस बारे में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय तक हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने घायल को पहले ई-रिक्शा में बैठाया उसके बाद एंबुलेंस में बैठा कर उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed