फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man died by drowning in canal

नहर में डूबने से युवक की मौत, भारी पुलिस मौजूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
young man died by drowning in canal
हांसी (हिसार)। दिल्ली रोड पर पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी सुनील यादव (22) अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। उसके साथ तीन और लोग भी थे। नहाने के दौरान सुनील नहर में बह गया। पता लगते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई। काफी देर तक उसका पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुनील की तलाश शुरू कर दी गई। तीन घंटे से अधिक समय तक तलाश करने के बाद सुनील का शव नहर से निकाला गया। उसके पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि सुनील मनरेगा के तहत गांव में ही काम करता है। वह काम करने के लिए घर से निकला था। उसके दोस्तों ने उन्हें सुनील के नहर में डूबने की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सुनील उनका इकलौता बेटा था। शाम करीब पांच बजे उसका शव नहर से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed