फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man carrying tractor spare parts dies after his bike skids

Hisar News: ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स लेकर जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man carrying tractor spare parts dies after his bike skids
हिसार। बाइक पर अपने खराब ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स लेकर हिसार से गांव सुंडावास जा रहे एक युवक की रविवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पास बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों का सौंप दिया है। जांच अधिकारी बेबी ने बताया कि गांव सुंडावास निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। ट्रैक्टर खराब होने पर वह रविवार दोपहर को हिसार ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स लेने के लिए आया था। वहां से स्पेयर पार्ट्स लेकर अपनी बाइक पर वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

वह जब एचएयू के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुरेंद्र को गंभीर चोट आई। उसे एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग व ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। जांच अधिकारी बेबी ने बताया कि पुलिस ने गांव के सरपंच संपत सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिवार को साैंप दिया। सरपंच ने बताया कि मृतक सुरेंद्र एक लड़का और एक लड़की का पिता था। परिवार उस पर ही आश्रित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed