{"_id":"69e6f9724eac9774ea07ced7","slug":"yellow-alert-issued-in-haryana-be-prepared-for-heat-and-heatwave-conditions-over-the-next-5-days-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में येलो अलर्ट जारी:अगले 5 दिन गर्मी व लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार, पारा 44 डिग्री पहुंचने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में येलो अलर्ट जारी:अगले 5 दिन गर्मी व लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार, पारा 44 डिग्री पहुंचने के आसार
Tue, 21 Apr 2026 09:43 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 AM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में 41.6, भिवानी में 40.5 और हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी सहने के लिए लोगों को तैयार रहने की सलाह दी है। 24 अप्रैल तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। हालांकि इस महीने के आखिरी तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस समय रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रोहतक में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा था। महेंद्रगढ़ में 25.7 डिग्री और अंबाला में 24.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया कि जो क्रमशः सामान्य से 5.8 डिग्री और 4.4 डिग्री ज्यादा थे। महेंद्रगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। रोहतक में 41.6, भिवानी में 40.5 और हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन