हिसार: यशपाल मलिक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति से बाहर, किसान आंदोलन के दौरान भूमिका नहीं रही ठीक
सभा में कई अन्य राज्यों से भी सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की आम सभा रविवार को हरियाणा के हिसार में जाट धर्मशाला में की गई, जिसकी अध्यक्षता बलवान सिंह मलिक, प्रधान सातबास खाप ने की। सभा में पूरे हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यों से भी सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसमें अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक को किसान आंदोलन के दौरान गैर जिम्मेदाराना भूमिका निभाने पर आमसभा में सर्वसम्मति से समिति से बाहर करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है।
सभा में कहा गया कि यशपाल मलिक ने 2 अक्तूबर को जाट धर्मशाला नांगलोई में जाट आरक्षण अभियान चलाने के पर्चे बंटवाए और जाट आरक्षण आंदोलन तुरंत चलाने का आह्वान किया। उस बैठक में समाज के लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया था, ताकि किसान आंदोलन पर आंच न आए और सफलता मिल सके।
यह भी पढ़ें ः फैसला: मां-बाप को घर से निकाला तो खाप करेगी कार्रवाई, गांवों में गठित की जाएंगी कमेटियां, पटाखे भी होंगे बैन
सतरोल खाप के प्रवक्ता धर्मपाल बड़ाला ने बताया कि आम सभा में समिति के कार्य संचालन को लेकर अशोक बल्हारा को संयोजक चुना गया। इसके अलावा संगठन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें धर्मपाल बड़ाला, राजकुमार हडौती (दादरी), कैप्टन वेदप्रकाश जींद, राकली मकडौली, राजबीर नरवाल शामली (उत्तरप्रदेश), अरविंद चौधरी (राजस्थान), परमपाल सिंह (पंजाब), बलबीर सिंह (मथुरा), राजबीर सहरावत (दिल्ली), कांशीराम यमुनानगर को शामिल किया गया। आमसभा को रोघी खाप के प्रधान सुमेरसिंह जागलान, सातबास खाप के प्रधान बलवान सिंह मलिक, सतरोल खाप के प्रवक्ता धर्मपाल बड़ाला, हुडा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुडा, महम चौबीसी के प्रधान रामफल राठी, भ्याण खाप के प्रधान होशियार सिंह, सर्वखाप पंचायत के प्रवक्ता मा. फूल कुमार पेटवाड़, रिटायर्ड एसडीओ सतबीर सिंह पूनिया आदि ने भी संबोधित किया।