फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler Akhil Panghal staged protest against Vinesh Phogat's exemption from trial

Hisar News: विनेश फोगाट को ट्रायल से छूट के विरोध में पहलवान अंतिम पंघाल ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Akhil Panghal staged protest against Vinesh Phogat's exemption from trial
 पहलवान अंतिम पंघाल अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ धरना देते हुए
हिसार। वर्ष 2023 में सीनियर नेशनल चैंपियन में सिल्वर पदक विजेता पहलवान अंतिम पंघाल अपने परिजनों के साथ बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों को एशियन खेलों में भेजने की मांग की। खिलाड़ी ने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो मैट पर जाकर विरोध करेंगे। इस मामले को लेकर हम हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
विज्ञापन

पहलवान अंतिम पहलवान ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल चल रहा है। हमें कहा जा रहा है कि 53 किलोग्राम में ट्रायल तो लेंगे। हालांकि एशियाड के लिए विनेश फोगाट ही जाएंगी। ट्रायल लेने वाले कह रहे हैं कि अगर विनेश मना करेंगी तो ही आपके नाम पर विचार किया जाएगा। अब विनेश तो इन्कार करेंगी नहीं। 53 किलोग्राम भारवर्ग में ट्रायल लिए जाने चाहिएं। जो विजेता हो उसे एशिया खेलों के लिए भेजा जाए। मेरी पहले भी विनेश फोगाट के साथ कुश्ती हुई थी, जिसमें मेरे साथ चीटिंग हुई थी।
विज्ञापन

उसने कहा कि तब मैंने सोचा अगले साल एशियन चैंपियनशिप होगी तो मैं अच्छा अभ्यास करूंगी। अंडर 20 में मेरा गोल्ड मेडल आया था, तब मैं भारत की पहली महिला चैंपियन बनी थी। विनेश एक साल से इंजरी में होने के बाद उनको ही भेजा जा रहा है। तदर्थ चयन समिति जूनियर खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। मैं चाहती हूं कि सभी लड़की आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम पंघाल ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना देंगी। अंतिम पंघाल ने कहा कि मुझे लगता है कि विनेश फोगाट का धरना ट्रायल से छूट पाने के लिए ही था। ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक को छूट दी जाती तो समझ आता। विनेश फोगाट का ओलंपिक में भी मेडल नहीं है। ऐसे में उन्हें छूट क्यों दी जा रही है। अंतिम के पिता रामनिवास ने कहा कि मेरी बेटी ने पांच इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पांचों में मेडल हासिल किए हैं। जूनियर पहलवानों के साथ धोखा न किया जाए। निष्पक्ष तरीके से ट्रायल लेकर विजेता खिलाड़ी को ही एशियन खेलों में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed