{"_id":"6144e9bc8ebc3ef9751a6909","slug":"world-university-ranking-ranked-8th-in-the-country-in-the-physical-science-category-hisar-news-hsr6119974114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : फिजिकल साइंस श्रेणी में गुजवि देश में 8वें पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : फिजिकल साइंस श्रेणी में गुजवि देश में 8वें पायदान पर
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) ने टाइम्स हायर एजूकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 की ‘फिजिकल साइंसिज’ श्रेणी में विश्वभर में 601-800 रैंक बैंड मिला है। वहीं, भारतीय संस्थानों में विश्वविद्यालय ने देशभर में 8वां स्थान पाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि दुनिया भर से 1227 उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रतिष्ठित द टाइम्स हायर एजुकेशन ‘फिजिकल साइंसिज’ विषय श्रेणी रैंकिंग-2022 में शामिल किया गया था। इस रैंकिंग में भारत से 49 उच्च शिक्षण संस्थानों को स्थान दिया गया है। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला हरियाणा का एकमात्र विश्वविद्यालय है।
भारतीय विज्ञान संस्थान है शीर्ष पर, 8वें स्थान पर 12 संस्थान
भारत में गुजवि को आठवां स्थान मिला है। भारतीय विज्ञान संस्थान इस रैंकिंग में देश में शीर्ष पर है और दुनिया में 251-300 स्थान पर है। यह रैंकिंग पांच क्षेत्रों साइटेशंस, इंडस्ट्री इनकम, इंटरनेशनल आउटलुक, रिसर्च एवं टीचिंग सहित पांच प्रमुख संकेतकों पर आधारित थी। विश्वविद्यालय को भारत में 11 अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ 25.0-32.9 के कुल स्कोर के साथ 8वां स्थान दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अपने पिछले वर्ष के स्कोर में 23.1-31.6 से 25.0-32.9 का सुधार किया है।
विवि को किस विषय में कितने अंक
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार और आईक्यूएसी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने टीचिंग में 14.4, रिसर्च में 5.3, साइटेशंस में 52.3, इंडस्ट्री इनकम में 33.9 और इंटरनेशनल आउटलुक में 14.6 अंक प्राप्त किए हैं। फिजिकल साइंसिज’ विषय श्रेणी तालिका में टाइम्स हायर एजूकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के समान ही विश्वसनीय व कठोर प्रदर्शन संकेतक का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
साइटेशन में भारत में 9वें स्थान पर गुजवि
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय भारत में साइटेशंस रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। कुलसचिव ने बताया कि हाल ही में टाइम्स हायर एजूकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 में भी विश्वविद्यालय को 1001-1200 रैंक में स्थान मिला था। विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ-2021 में भारत के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में तीन बार स्थान मिला है और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ-2021 में फार्मेसी श्रेणी रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय को 27वां स्थान मिला है।