{"_id":"6019a1ad8ebc3e37db535454","slug":"worker-death-in-road-accident-in-hisar-hisar-news-rtk5935680118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रीतम की फाइल फोटो
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। जुगलान गांव के पास बने ओम इंस्टीट्यूट के नजदीक रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूूूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक प्रीतम के बड़े भाई लीलू राम की शिकायत पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
धांसू गावं निवासी लीलू राम ने बताया कि 40 वर्षीय प्रीतम अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो बेटे हैं। वह जुगलान गांव में बस स्टैैंड के नजदीक बनी बीज फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह फैक्टरी जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। वह जुगलान के नजदीक बने ओम इंस्टीट्यूट के पास सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान करीब 8 बजे पीछे से आ रही रोडवेज बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। उस समय प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया और बस चालक व परिचालक ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। फिर गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन मृतक के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस पर परिजनों ने न्याय की गुहार की है। वहीं रोडवेज चालक व परिचालक ने भी माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।