फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wonder girl Avantika reads everything

Hisar News: आंखों पर पट्टी बांधकर भी सब पढ़ लेतीं हैं वंडर गर्ल अवंतिका

Sat, 05 Oct 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Wonder girl Avantika reads everything
हिसार में आंखों पर पट्टी बांधकर प्रतियोगिता की तैयारी करतीं अवंतिका।
हिसार। हिसार के आर्य नगर निवासी अवंतिका को आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ते देख हर कोई दांतों तले अंगुली दबा लेता है। महज सात वर्षीय बालिका किताबें पढ़ने, अलग-अलग देशों की करंसी बताने, मैप की बाउंड्री से राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम तक पलभर में बता देती हैं। इसके लिए वह 2023 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी हैं। अगला लक्ष्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। इसके लिए वह पीरियोडिक टेबल की तैयारी भी कर रही है। पढ़ाई में होशियार अवंतिका को डांस करने का शौक भी है।
विज्ञापन


अवंतिका के पिता प्रदीप वर्मा ने बताया कि जब वह 6 साल की थी तो 44.63 सेकंड में भारत के 28 राज्यों के नाम और उनके वर्तमान मुख्यमंत्रियों के नाम सिर्फ बाउंड्री मैप से बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2023 में नाम दर्ज करवाया था। इसके एक साल बाद सिर्फ 30 सेकंड में आंखों पर पट्टी बांधकर 42 देशों की मुद्राओं के नाम बताकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। अवंतिका जब पांच साल की थी तब से आंखों पर पट्टी बांधकर बुक्स, कार्ड पढ़ने लगी थीं, धीरे-धीरे वह देश के राज्यों के नाम, विदेशी मुद्राओं के नाम भी बताने लगीं। अवंतिका को बुक्स पढ़ने का शौक है। डांस, स्विमिंग और स्केटिंग का भी शोक रखती हैं। अवंतिका के पिता प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वे राजस्थान के भिवाड़ी में एक कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम वर्मा हाऊस वाइफ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed