फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women reached Shikarpur to close the liquor contract, said - the relationship between the boys is not happening

Hisar News: शिकारपुर में शराब ठेका बंद कराने पहुंचीं महिलाएं बोलीं-बालकां के रिश्ते ना हो रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women reached Shikarpur to close the liquor contract, said - the relationship between the boys is not happening
​शिकारपुर गांव में शराब ठेका बंद कराने के लिए नारेबाजी करते ग्रामीण। 
हिसार। गांव शिकारपुर की महिलाओं ने वीरवार को शराब ठेके के बाहर नारेबाजी की और ठेके को बंद कर दिया। इस दौरान कारिंदे को भी शराब ठेके के अंदर बंद कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेके से कारिंदों को बाहर निकलवाया। महिलाओं ने कहा कि हमें भी शराब की बोतल चाहिए। हम भी शराब पीकर हंगामा करेंगी। प्रशासन हमारे गांव से शराब के ठेके को बंद कराए। शराब ठेके के कारण बालकां के रिश्ते नहीं हो रहे। महिलाओं ने कहा कि जल्द ही शराब ठेके को बंद नहीं किया तो रोड जाम करेंगी।
विज्ञापन

कोई शराब पीता मिला तो बोरे में डालकर गांव से बाहर छोड़कर आएंगी
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि गांव के शराब ठेके कारण माहौल खराब हो रहा है। शराबी दिनभर हुडदंगबाजी करते हैं। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के समर्थन गांव के बच्चे, युवा, बुजुर्ग भी आए। महिलाओं ने कहा कि गांव में पानी दो से तीन दिन में आता है। शराब की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं ने एलान किया कि गांव में अगर कोई शराब पीता मिला तो उसे बोरे में बंद कर गांव से बाहर डालकर आएंगी। ग्रामीणों ने कहा कि हमने शराब बंदी का प्रस्ताव पंचायत के जरिये भेजा था। इसके बावजूद हमारे गांव में शराब ठेका खोला गया। हम शराब ठेके के विरोध में डीसी से भी मिले थे। ग्रामीण देर रात को दोबारा से शराब ठेके के बाहर दोबारा से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed