फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women protested against non-availability of drinking water supply in Sadalpur

Hisar News: सदलपुर में पेयजल आपूर्ति न होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women protested against non-availability of drinking water supply in Sadalpur
सदलपुर में पेयजल आपूर्ति न होने पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करतीं महिलाएं।  
मंडी आदमपुर। हलके के सबसे बड़े गांव सदलपुर में करीब 25 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। मंगलवार को महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने जलघर परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीण बीरबल, निहालसिंह, झमन, हवासिंह, सीताराम, राजेंद्र, चाननमल, दर्शना, गुड्डी, पूजा, शारदा, सुमन, संतोष, शीला, पूनम, प्रियंका, सुनीता, निशा, भतेरी, मीना ने बताया कि उनके घरों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने आए, लेकिन यहां कोई अधिकारी व कर्मचारी मिलता ही नहीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि जलघर नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। महिलाओं ने बताया कि डर के मारे वे जलघर में पीने का पानी लेने के लिए अकेली नहीं आ सकती, महिलाओं को झुंड बनाकर जलघर में पानी भरने आना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं ने सरपंच पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से नहरी पानी बेचा जा रहा है। जो पानी नहर से जलघर में आना चाहिए, उसे पीछे ही कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कहीं ओर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

जलघर के टैंक में जमी गाद

ग्रामीणों ने जलघर के खाली टैंक में जमी गाद को दिखाते हुए कहा कि काफी सालों से इनकी सफाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इससे वे बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि टैंकों की जल्द सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने विभाग के चीफ से बात कर जल्द समाधान कराने को कहा

जलघर में पहुंचने ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी से फोन पर बात करते हुए समस्या से अवगत करवाया। उपमंडल अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि वे जेई को मौके पर भेज रहे हैं। बाद में ग्रामीणों ने विभाग की एक्सईएन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा को फोन कर समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने विभाग के चीफ से बात करते हुए जल्दी समस्या का समाधान करने की बात कही।

जेई बोले-मैं क्या मटके लेकर पानी घर देने आऊं
एसडीओ के निर्देश पर जेई अरुण ग्रामीणों की समस्या जानने गांव पहुंचे। इस दौरान जेई ने कहा कि मैं क्या मटके लेकर पानी घर देने आऊं। इस पर महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने जलघर को ताला लगाने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें समझाया। महिलाओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्य चौक पर जाम लगा देंगे। वहीं जलघर परिसर में शरारती तत्वों द्वारा किए जा रहे नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।


सभी आरोप निराधार हैं, नहर से जलघर में आने वाले पानी की रखवाली करना विभाग के कर्मचारियों का काम है। जलघर तक आने वाली पाइपलाइन में ही पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा वे खुद टैंकों की सफाई व पंप सेट की मरम्मत के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। नत्थूराम, सरपंच, सदलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed