फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women enraged at police station near the purse snatching

थाने के पास पर्स छीनने पर भड़की महिलाएं

Thu, 03 Apr 2014 12:18 AM IST
hisar
hisar Updated Thu, 03 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर में झपटमारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पॉश इलाके के थाने के पास से ही महिलाओं से पर्स छीन रहे हैं। पुलिस की नाक तले एक सप्ताह के अंतराल में बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


वारदात सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाना रोड पर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। बाइक पर दो युवकों ने बच्चे का एडमिशन करवाने जा रही एचएएयू की पीएचडी स्कॉलर बबीता से दिनदहाड़े बैग झपट लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल और एक जोड़ी सोने के ईयर रिंग थे।
विज्ञापन


पास से गुजर रहे अन्य दो बाइक सवार युवकों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन पल्सर बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पकड़े न जाने से रोषजदा महिलाओं ने देर शाम थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 16-17 निवासी बबीता ने बताया कि वह एचएएयू में बायोकेमेस्ट्री में पीएचडी कर रही हैं। साढ़े तीन साल के अपने बच्चे का एडमीशन करवाने सुबह स्कूटी पर जा रही थी। बैग में करीब 50 हजार रुपये, एक मोबाइल और एक जोड़ी सोने के ईयर रिंग थे।


 सिविल लाइन थाने की तरफ से वह नहर की तरफ जा रही थी। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार दो युवकों ने बाइक स्कूटी के साथ में लगा दी और बोले बच्चा गिरने वाला है। उसने ज्यों ही स्कूटी धीमी कर पीछे की तरफ देखा तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने स्कूटी की आगे की टोकरी में रखा उसका पर्स झपट लिया।  
 

वारदात के बारे में बबीता ने तुरंत पास से गुजरे रहे दो अन्य बाइक सवार युवकों को बताया। युवकों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। महिला तुरंत थाने पहुंच गई। सूचना पर पुलिस कर्मचारियों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार युवक लाडवा की तरफ भाग निकले।

 वारदात के बाद पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी। एसपी स्पेशल स्टाफ और सीआईए स्टाफ सहित कई दल बाइक सवारों के पकड़ने में लगे, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।


आरोपी बाइक सवार दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। लाडवा की तरफ भागते हुए उनकी फुटेज एक होटल के कैमरे में आ गई। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।


ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक दाहिमा निवासी जगजीत सिंह की गाड़ी से 3.40 लाख रुपये 29 मार्च को सेक्टर 16-17 के पास से चोरी हो गए थे।
 

पीएचडी स्कॉलर से बैग छीनने के मामले से गुस्साई सेक्टर 16-17 की महिलाएं बुधवार शाम साढ़े छह बजे सिविल लाइन थाने पहुंची। महिलाओं ने थाना प्रभारी से कहा कि आए दिन सेक्टरों में ऐसी वारदात हो रही हैं। रात की तो बात दूर दिन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

 पीड़िता बबीता ने कहा कि पुलिस प्रशासन मूक बना हुआ है। सेक्टर में इसी तरह की वारदात हुई है, जिसमें एक व्यक्ति के बाइक सवार ही साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
क्या कर रही है पुलिस, चूड़ियां पहन लो


थाने पहुंची महिलाओं ने कहा कि पुलिस की नाक तले से दो बाइक सवार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा है तो चूड़ियां पहन लो। थाना इंस्पेक्टर ने महिलाओं का गुस्सा शांत किया और कहा कि पुलिस को वारदात को अंजाम देने वालों के कुछ सुबूत मिले हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाएं वापस लौट गई।



सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को देर रात हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से संबंधित वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed