{"_id":"664fbdff05c24c23fe0f7954","slug":"women-broke-pots-for-water-hisar-news-c-21-hsr1005-387898-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पानी के लिए टूटा महिलाओं के सब्र का बांध, फोड़े मटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पानी के लिए टूटा महिलाओं के सब्र का बांध, फोड़े मटके
विज्ञापन
विद्युत नगर में पेयजल किल्लत के विरोध में मटका फोड़ती महिला।
हिसार। जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार रहा, हालांकि पिछले एक सप्ताह में यह दो डिग्री कम रहा। वहीं, बिजली की खपत 114.91 लाख यूनिट पहुंच चुकी है। वीरवार को विद्युत नगर में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया और वे बिजली निगम के एमडी के आवास पर पहुंच गईं। इस दौरान महिलाएं एमडी आवास के गेट को धक्का मारकर अंदर घुस गईं और मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने कहा कि टाइप एक से चार तक के क्वार्टरों में सिर्फ एक घंटे ही पेयजल सप्लाई दी जाती है और उस दौरान बिजली कट लगा दिया जाता है, जिससे उन्हें पानी नहीं मिल पाता। महिलाओं की बात सुनकर एमडी ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया और आदेश दिए कि अधिकारियाें व कर्मचारियों के क्वार्टरों को एक-एक घंटा पानी की सप्लाई दी जाए। पेयजल सप्लाई के दौरान बिजली कट न लगाया जाए। एमडी ने महिलाओं से कहा कि अगर फिर भी पानी की समस्या आती है तो दोबारा मुझसे मिल सकती हैं।
एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारी नरेंद्र सैनी, सुरेश सरसाना, सुभाष चंद्र ने बताया कि उनकी कॉलोनी में टाइप एक से चार तक सुबह 6 से 7 बजे तक पानी की सप्लाई दी जाती है। चूंकि कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता तो लोगों ने घरों में मोटरें लगा रखी हैं। मगर जिस समय पानी की सप्लाई दी जाती है, उस समय बिजली कट कर दी जाती है। टाइप एक से चार तक में करीब 600 क्वार्टर हैं। इस कारण से इन क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टाइप पांच व इससे ऊपर के क्वार्टर में दो से ढाई घंटे तक पानी दिया जाता है और कोई बिजली कट भी नहीं लगाया जाता है।
विज्ञापन
खेदड़ प्लांट की एक यूनिट तकनीकी समस्या के कारण 10 दिन से बंद
जिले में गर्मी के चलते बिजली की खपत 114.91 लाख यूनिट पहुंच गई है। 21 मई को बिजली की खपत 113.79 लाख यूनिट थी। एक दिन में एक लाख 12 हजार यूनिट की खपत ज्यादा हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और अधिक तेज होंगे। वहीं, खेदड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट पिछले करीब 10 दिन से बंद चल रही है, जिस कारण हिसार थर्मल से 600 मेगवाट बिजली का उत्पादन ही हो रहा है। खेदड़ प्लांट की यूनिट को ठीक करने के लिए बीएचईएल के इंजीनियर की टीम काम कर रही है। अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है।
भीषण गर्मी के चलते बिजली निगम के सिस्टम ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण कहीं केबल ब्लास्ट हो रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। फ्यूज उड़ने की शिकायत सबसे अधिक आ रही हैं। दुर्गा काॅलोनी फीडर पर रविवार को 6 घंटे, सोमवार को करीब दो घंटे, मंगलवार को तीन घंटे, वीरवार सुबह करीब 4 घंटे बिजली बाधित रही। ऐसे में डीसी काॅलोनी, एमसी काॅलोनी, अर्बन एस्टेट, दुर्गा काॅलोनी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा पटेल नगर में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को अघोषित बिजली कट झेलना पड़ा। सेक्टर 16-17, सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 33 के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक बिजली कट की समस्या आ रही है। बिजली पूरी होने के बाद भी उपभोक्ताओं को तकनीकी फाॅल्ट के कारण दिक्कत सहनी पड़ रही हैं। बिजली निगम को रोजाना 400 से अधिक शिकायत मिल रही हैं।
बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आने के कारण तापमान में आई गिरावट
लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान पर बंगाल की खाड़ी से आईं नमी वाली हवाओं ने ब्रेक लगा दिया, जिस कारण तापमान में कुछ गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को इन हवाओं का असर रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन 25 मई से फिर से तापमान में वृद्धि होगी और 28 मई तक इसके 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ेगी। आईएमडी की तरफ जिले में 24 मई को हीट वेव व गर्म रात और 25 से 27 मई तक हीट वेव से गंभीर हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जिले में एक मार्च 23 मई तक सामान्य से 31 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वीरवार को हिसार में अधिकतम तापमान 43.8 व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। बालसमंद में दिन का तापमान 44.9 व रात का तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।