फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana crime news Hisar Woman Accepted that she murder her two girl, court send jail

Haryana Crime News: महिला ने चाकू से अपनी दो मासूम बेटियों का गला रेता, पुलिस को बताई यह वजह

Tue, 08 Sep 2020 04:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana crime news Hisar Woman Accepted that she murder her two girl, court send jail
बेटियों की हत्या की आरोपी महिला को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिसार के गांव खेदड़ में बनी झुग्गियों में एक महिला ने गला रेतकर अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला को करीबन ढाई माह के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी। पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूल किया है कि उसने ही चाकू से दोनों बच्चियों का गला रेता था।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने महिला चारयां को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बता दें कि गांव खेदड़ के पाबड़ा मार्ग पर बनी झुग्गियों में रह रहे एक परिवार की महिला चारयां ने 24 मई को सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी दो मासूम बच्चियों तीन वर्षीय ममता व एक वर्षीय किरन का गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके पश्चात चारयां ने स्वयं का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई। वारदात के बाद चारयां का हिसार के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भिराण निवासी अहमद के बयान पर धारा 302, 309 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस के लिए मामला और अधिक पेचीदा हो गया था, क्योंकि अब तक पुलिस जहां चारयां के ठीक होने के बाद उसके बयान लेने का इंतजार कर रही थी। वहीं चारयां के पति अहमद की भी 23 जून को हिसार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी लेकिन पुलिस चारयां से लगातार पूछताछ करती रही व आखिरकार चारयां ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया - पति करता था परेशान
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चारयां ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसे बेवजह परेशान करता था व अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वह स्वयं आत्महत्या करने की सोच रही थी। ऐसे में वह अपनी दोनों बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। अत: उसने बच्चियों को भी मौत के घाट उताकर स्वयं भी चाकू से गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed