फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman raped after threatening to make pornographic video clip viral, case filed against accused

Hisar News: अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after threatening to make pornographic video clip viral, case filed against accused
बरवाला। बरवाला के एक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसकी अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी सुखबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिला कुछ दिन पहले ही अपने गांव से बरवाला रहने आई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह बरवाला की एक कालोनी में रहती है। पहले वह एक गांव में परिवार सहित रहती थी। 20 दिन से बरवाला में अपने मकान में रह रही है। महिला का कहना है कि मंगलवार को उसके पति व जेठ अपनी दुकान पर काम के लिए चले गए और ससुर गांव में पेंशन लेने चले गए। वह घर में अकेली थी। उसके पति के गांव का सुखबीर घर का गेट खोलकर अंदर आ गया। वह इस दौरान कमरे में थी। आरोपी ने आकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। उसने विरोध भी किया तो आरोपी बोला कि मेरे पास तेरी अश्लील वीडियो फोटो है। वह इसे वायरल कर देगा। इससे पहले भी आरोपी ने उसकी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब उसके पति रात को घर पर आए तो उसने हिम्मत करके सारी बात बता दी। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। मामले की जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed