{"_id":"687b2e15e2cc93a0f70abd9f","slug":"woman-murder-in-hansi-haryana-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: महिला का सिर कुचल कर की गई हत्या, सुबह घर की छत पर पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: महिला का सिर कुचल कर की गई हत्या, सुबह घर की छत पर पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच
Sat, 19 Jul 2025 11:03 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी हांसी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:03 AM IST
सार
एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे वहां महिला का शव पड़ा हुआ दिखा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी की भाटिया कॉलोनी में एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे वहां पर शव पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस की फॉरेंसिक टीम व डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते करीब 10 साल से अपने पति से अलग मायके में रहती थी। दो महीने पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रही थी।
सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब उसकी मां छत पर उसे उठाने के लिए गई तो देखा कि वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: गुहला का तत्कालीन तहसीलदार गिरफ्तार, रिश्वत मांगने का आरोप, पहले ही पकड़ा जा चुका है क्लर्क