{"_id":"6accb100f2b5b4ca7000be7b","slug":"woman-kills-husband-amidst-domestic-strife-in-hisar-of-haryana-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति का कत्ल: 'पापा की छाती पर बैठ मार रही थी मां', बोला बेटा; कातिल ने सास को फोन कर कहा-बेटे की शक्ल देखनी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का कत्ल: 'पापा की छाती पर बैठ मार रही थी मां', बोला बेटा; कातिल ने सास को फोन कर कहा-बेटे की शक्ल देखनी...
Mon, 12 Oct 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:37 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में घरेलू कलह में महिला ने पति की हत्या कर दी। महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दंपती सातरोड में किराये के मकान में रहता था। बिलखते हुए बेटे ने बताया कि पापा की छाती पर बैठकर मां मार रही थी।
विज्ञापन
hisar murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हिसार के सातरोड में शनिवार रात किराये के मकान में रह रही एक महिला ने पति की पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक का शव चारपाई पर मिला। उसकी गर्दन पर नाखूनों से खरोंच के निशान और सिर पर गहरी चोट थी। शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि मिर्जापुर रोड स्थित न्यू गीता कॉलोनी निवासी महेश उर्फ बंटी (42) अपनी पत्नी सीमा के साथ सातरोड में किराये के मकान में रहता था। दोनों एक निजी अस्पताल में हेल्पर के पद पर काम करते थे। सुबह महेश की हत्या की सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Trending Videos
महेश का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर नाखूनों से खरोंच के निशान थे। पत्नी सीमा घर पर ही थी। उससे पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। महेश की मां कमलेश ने रिपोर्ट में बताया कि सीमा शादी के बाद से ही महेश के साथ झगड़ा करती थी।
विज्ञापन
कई बार उसने महेश की पिटाई भी की। करीब तीन साल पहले दोनों सातरोड में किराये के मकान में रहने लगे। कमलेश ने आरोप लगाया कि शनिवार रात सीमा ने महेश के साथ झगड़ा किया। शोर सुनकर मकान मालिक ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करवा दिया। उसके जाने के बाद सीमा ने महेश को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
हेल्पर की हत्या... बिलखते हुए बेटा बोला पापा की छाती पर बैठकर मार रही थी मां
पापा की छाती पर बैठकर मां उन्हें मार रही थी... यह कहते हुए महेश का बड़ा बेटा पूर्व फफक पड़ा। उसके दोनों बेटे शनिवार रात घर पर ही थे। चीखने की आवाज सुनकर नौ वर्षीय पूर्व की नींद खुल गई। मां-पापा के बीच झगड़ा, शोर-शराबा और मारपीट उसके लिए सामान्य बात थी। पिता को पिटते देखकर उसने मां को रोकने की कोशिश भी की।

कुछ देर बाद सब शांत हो गया। पूर्व को नहीं पता था कि रोजाना होने वाले झगड़े की यह आखिरी रात होगी। सुबह पापा देर तक नहीं उठे तो घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पूर्व और उसका छोटा भाई भानी सहमे हुए थे।
दादी कमलेश ने पूर्व से पूछा कि रात में क्या हुआ था तो उसने बताया कि मां पापा की छाती पर बैठकर उन्हें मार रही थी। पुलिस के सामने महेश के भाई सुरेश ने भी भाभी सीमा के व्यवहार पर सवाल उठाए। पड़ोसी सुमित ने बताया कि महेश पहले अपनी मां और सुरेश के साथ न्यू गीता कॉलोनी स्थित मकान में रहता था लेकिन सीमा अक्सर कलह करती थी।
वह महेश को अपनी मां और भाई से संबंध न रखने के लिए कहती थी। इसी वजह से सीमा ने ससुराल छोड़ दिया और सातरोड में किराये पर मकान ले लिया। महेश कभी-कभार शराब पीकर आता था तो सीमा उससे झगड़ा करती थी। सुमित के अनुसार सीमा कहती थी कि महेश अपने परिवार वालों से कहकर प्लॉट बिकवा दे और अपने हिस्से के पैसे ले ले। इन पैसों से वे सातरोड में मकान खरीद लेंगे।
सुबह फोन आया था...
कमलेश ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उसके पास फोन आया कि बेटे की शक्ल देखनी है तो जल्द पहुंच जाएं। इसके बाद वह पड़ोसी दीनदयाल के साथ बाइक पर सातरोड गईं। वहां पहुंचकर पता चला कि महेश की मौत हो चुकी है। उसने सुरेश को फोनकर बुलाया। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे दोनों झगड़ा कर रहे थे।

उन्हें शांत करवाने की कोशिश भी की गई थी। कमलेश ने बताया कि महेश की शादी वर्ष 2014 में सीमा से हुई थी। वह मुगलपुरा गांव की रहने वाली है। कमलेश ने सीमा के चाल-चलन पर सवाल उठाते हुए बताया कि इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई थी। मेरे साथ रहते हुए भी सीमा ने महेश पर हमला किया था। सीमा से परेशान होकर ही महेश शराब पीने लगा था।
तीन बार बदला पेशा
सुरेश ने बताया कि महेश पहले मुलतानी चौक पर सैलून चलाता था। बाद में उसने सैलून बंद कर दिया और ई-रिक्शा चलाने लगा। पिछले चार महीनों से वह सर्वेश अस्पताल में हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मझला भाई नरेश पेंटर है। कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था औरअभी अस्पताल में भर्ती है। पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। सीमा और महेश तीन साल से सातरोड में रह रहे थे। महेश कभी उससे या मां से मिलने आता था तो सीमा इस बात पर भी झगड़ा करती थी।

शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं करवाया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक