{"_id":"630a5af96a510b48d4248087","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghorawali-suspected-of-murder-hisar-news-hsr640309495","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ावाली में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ावाली में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक
विज्ञापन
रानियां (सिरसा)। गांव घोड़ावाली में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृत महिला के मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के भाई राधेश्याम की शिकायत पर ससुराल वालों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम, निवासी शेरावाली ढाणी ने बताया कि उसकी बहन की शादी 30 नवंबर 2020 को घोड़ावाली के सुमित कुमार पुत्र हनुमान के साथ हुई। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। राधेश्याम का आरोप है कि दहेज से संतुष्ट न होने के कारण ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करने और महंगी गाड़ी की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बाद भी उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। राधेश्याम ने बताया कि उसके बहन के ससुराल वाले ने शुक्रवार को उन्हें सूचना दी कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। इसके कारण वे रानियां के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। इस सूचना के अनुसार वे परिवार सहित रानियां पहुंचे, जहां पर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घोड़ावाली निवासी महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद राधेश्याम अपने परिवारजनों सहित घोड़ावाली पहुंचे। उसकी बहन के ससुरालजनों के साथ बातचीत की। आरोप है कि उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति सुमित कुमार ने जहर देकर मारने की बात कही है। इसके बाद राधेश्याम ने पुलिस को दिए बयान में उसके बहनोई सुमित कुमार, पृथ्वी, हनुमान व उसकी पत्नी, महावीर, सुमन व दो ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।