फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman dies after falling from train, 2-month-old baby loses mother

Hisar News: ट्रेन से गिर कर महिला की मौत, 2 माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from train, 2-month-old baby loses mother
हिसार। हांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी थाने से जांच अधिकारी मीना कुमारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी सोनू सिंह ने बताया कि मेरा भांजा कृष्ण हांसी के आंबेडकर नगर में रहता है और वह जेसीबी चलता है। दो-तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी प्रियंका (26), 2 माह के बेटे, 4 साल की लड़की व अपने ससुराल वालों के साथ ट्रेन से खाटू श्याम गया था। वीरवार सुबह वह ट्रेन से हिसार लौट आए। उसका ससुराल खरकड़ी में है तो उसके ससुराल वाले हिसार से खरकड़ी से चले गए। यहां से कृष्ण व प्रियंका हांसी के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन


हांसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय प्रियंका अचानक से नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट आई। वह उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद प्रियंका को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। वीरवार रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका का दो माह का है लड़का

सोनू सिंह ने बताया कि प्रियंका के एक लड़का व एक लड़की है। लड़का अभी दो माह का ही है। जन्म के समय से ही लड़का काफी बीमार रहता है। अब भी कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहा था। अब वह थोड़ा ठीक हुआ था तो यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed