{"_id":"6175a576e3c451214d38d042","slug":"woman-commits-suicide-in-satrod-kalan-hisar-news-hsr615273044","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्तिथियों में महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्तिथियों में महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातरोड़ कलां में महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या
हिसार। सातरोड़ कलां निवासी 39 वर्षीय मीना ने रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में पंखे पर रस्सी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई ललित के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
मामले में आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने बताया कि मीना ने फंदा घर की छत पर बने कमरे में लगाया। उसकी 15 वर्षीय बेटी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। मीना का पति सुमित गायक है। मीना के 15 वर्षीय बेटी व 12 वर्षीय बेटा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और न ही कुछ ऐसा बरामद हुआ कि जिससे उसकी आत्महत्या की वजह पता चल सके।