{"_id":"65ccfc67bc70bc619c0a71c1","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-dayal-singh-colony-hisar-news-c-21-hsr1020-321505-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दयाल सिंह कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दयाल सिंह कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला ने चुनरी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतका का बीते दिनों सीईटी का परिणाम आया था, जिसमें वह टेस्ट पास करने से वंचित रह गई थी। घटना की जानकारी देते हुए दयाल सिंह कॉलोनी के सरपंच श्याम सिंह खांडा ने बताया कि कॉलोनी निवासी रेनू नामक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
उन्होंने बताया कि रेनू लगभग 5 दिन पहले ही सातरोड से अपने मायके दयाल सिंह कॉलोनी में आई थी। पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मृतका एमए पास थी व सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। हाल ही में रेनू का सीईटी का परिणाम आया था। जिसमें वह 2-3 नंबरों से रह गई थी। जिसके चलते वह परेशान रहने लगी। रेनू की शादी दिसंबर 2022 में सातरोड निवासी राकेश के साथ हुई थी। परीक्षा में पास न होने पर वह 5 दिन पहले अपने मायके आ गई। मंगलवार शाम को जब वह घर पर अकेली थी तो चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्हें रेनू का शव छत से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।