फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman arrested with heroin in village Pirawali

Hisar News: गांव पीरावली में हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with heroin in village Pirawali
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने 12.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर गांव पीरावली निवासी हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी इंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव पीरावली स्थित एक मकान में हरप्रीत के पास नशीला पदार्थ है। पुलिस टीम को देखकर हरप्रीत भागने का प्रयास करने लगी, जिसे काबू किया गया। नियमानुसार डीएसपी सुनील कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो हरप्रीत के कब्जे से एक पॉलिथीन में 12.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद हेरोइन (चिट्टा) को कब्जे में लेकर थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि नशीला पदार्थ गांव के ही एक युवक से मिला था। उसकी भी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


76 किलो डोडा पोस्त तस्कर चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम (एएनसी) ने 76 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर गांव सारंगपुरा निवासी देवीलाल को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी जनक ने बताया कि 24 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़–हिसार नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान दो आरोपी दबोचे गए। इनमें आजाद उर्फ बिल्लू निवासी टोकस ढाणी, आजादनगर और केवल कुमार निवासी गांव तेवता, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) शामिल थे। उनसे 76 किलो, 90 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उनके खिलाफ थाना आजादनगर में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह डोडा पोस्त सारंगपुरा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी देवीलाल से खरीदा था। इसी आधार पर उसे काबू किया गया। आरोपी को अदालत में पेशकर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल बरामद
हिसार। थाना आजादनगर पुलिस ने आधार अस्पताल से मोबाइल फोन चोरी के आरोपी भट्टू निवासी शेखर उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि सेक्टर–14 हिसार निवासी संदीप वर्मा ने 23 सितंबर को आधार अस्पताल से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत थाना आजादनगर में दी थी। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed