फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accused of theft arrested, on 5-day remand

Hisar News: चोरी में शामिल आरोपी महिला गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:30 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of theft arrested, on 5-day remand
चरखी दादरी। दादरी के समसपुर रोड स्थित एक दुकान में हुई चोरी में शामिल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिसार निवासी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 9 अक्तूबर 2024 को लोहरवाड़ा निवासी हरविंद्र ने पुलिस को प्रतिष्ठान में चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दादरी के समसपुर रोड पर उसकी भारत बैटरी हाउस के नाम से दुकान है। 8 अक्तूबर की शाम वह दुकान बंद करके अपने गांव लोहरवाड़ा गया था। 9 अक्तूबर की सुबह जब वह दुकान में पहुंचा तो पीछे का कुंडा व दीवार क्षतिग्रस्त मिली। चोरी का अंदेशा होने पर उसने वहां रखे सामान की जांच की तो इन्वर्टर, बैटरी, बैटरी स्क्रेप व एलईडी आदि सामान चोरी मिला।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि हरविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन दिसंबर को करनाल के पढ़हाना गांव निवासी कमल, संजय व धर्मबीर को गिरफ्तार किया था जबकि 9 जनवरी को लेडी हेड कांस्टेबल शकुंतला की टीम ने हिसार निवासी आरोपी महिला शीना को दादरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed