फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Without communication breaking, the service bridge; only 60 people arrived at the Seva Setu camp held at the municipal corporation office, 46 people got registered.

Hisar News: संवाद बिना टूटा सेवा का सेतु, नगर निगम कार्यालय में लगे सेवा सेतु शिविर में मात्र 60 लोग पहुंचे, 46 लोगों ने करवाया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Without communication breaking, the service bridge; only 60 people arrived at the Seva Setu camp held at the municipal corporation office, 46 people got registered.
हिसार। आम जनता तक सरकारी योजनाओं के सीधे लाभ पहुंचाने के दावे और प्रशासनिक तामझाम सोमवार को हवा-हवाई नजर आए। नगर निगम परिसर में लगे सेवा सेतु शिविर में 19 विभागों की ओर से की गई तैयारियों के बावजूद महज 60 लाभार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर में आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने और उन्हें सही पटल तक पहुंचाने के लिए मुख्य द्वार के पास पंजीकरण काउंटर बनाया गया। पूरे दिन में केवल 46 लोगों ने पंजीकरण कराया। सुबह कुछ लोग पहुंचे, दोपहर बाद काउंटर पर तैनात कर्मचारी खाली कुर्सियों के सहारे वक्त काटते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल प्रचार-प्रसार की कमी और सही समय पर सूचना न मिलने के कारण अधिकांश नागरिक शिविर का लाभ उठाने से वंचित रह गए। कई लोगों को तो निगम परिसर में आने के बाद ही पता चला कि यहां विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने भी माना कि आयोजन के लिए मात्र दो दिन का समय मिला था। ऐसे में प्रचार से ज्यादा व्यवस्था करने में लगे रहे। फिर भी आरडब्ल्यूए, पार्क समितियों और अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में संदेश डलवाए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने के लिए टीम तैनात की गई। नगर निगम की ओर से संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए काउंटर बनाया गया।

बिजली निगम द्वारा नए कनेक्शन, बिल संशोधन से लेकर सौर ऊर्जा के आवेदन करवाने के लिए भी काउंटर लगाया गया। बिजली निगम के स्टॉल पर पूरे दिन में 20 लोग ही पहुंचे। कुछ लोगों ने डेयरी के लिए ऋण की जानकारी भी ली। कई प्रमुख विभागों के अधिकारी भी सरकारी योजनाओं के पर्चे और फाइलें खोलकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed