फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With the start of the festive season from today, the market will return to its glory.

Hisar News: आज से त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ बाजार में लौटेगी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
With the start of the festive season from today, the market will return to its glory.
हांसी। पितृ पक्ष समाप्त होते ही सोमवार से नवरात्र की शुरुआत के साथ त्योहारी सीजन का आगाज हो गया है। दस दिनों तक चलने वाले नवरात्र के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। बीते दिनों जलभराव से आई मंदी से उबरने की उम्मीद जता रहे दुकानदारों ने नए सामान का स्टॉक पहले ही कर लिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी पेश किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र नौ नहीं बल्कि दस दिन के होंगे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार खरीदारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन और रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहकी बढ़ेगी। 18 अक्टूबर से धनतेरस शुरू होकर 23 अक्टूबर तक करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्व लगातार आएंगे। दीपावली छह दिवसीय रहेगी, जिससे बाजारों में लंबे समय तक रौनक बनी रहेगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण से बिगड़ेगी बाजार की रफ्तार
त्योहारी सीजन में सबसे बड़ी चुनौती अतिक्रमण को लेकर है। करीब 20 दिन पहले विधायक विनोद भयाना, चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, एसडीएम राजेश खोथ और नगर परिषद अधिकारियों ने बाजार में पैदल घूमकर दुकानदारों से अपील की थी कि वे दुकान से ढाई फीट से ज्यादा आगे सामान न रखें। कुछ दुकानदारों ने शेड तक काट दिए थे। लेकिन जलभराव के बाद निगम की कार्रवाई धीमी पड़ गई और अब स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर स्टॉल और सामान सजा लिया है। ऐसे में त्योहारों के दिनों में बाजारों में जाम की स्थिति बनना तय है। प्रशासन के लिए अतिक्रमण हटवाना अब बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर हमारे बाजार के दुकानदारों ने कई दिन नियमों का पालन किया। कई ने शेड तक काट दिए। लेकिन प्रशासन ढीला पड़ा तो अब फिर पहले जैसी स्थिति बन गई। त्योहारों में जाम न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अभी से ध्यान दे।

– राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार एसोसिएशन
जलभराव के बाद फिर से अतिक्रमण की स्थिति बन गई है। त्योहार के दौरान बाजार में जाम न हो, इसके लिए हम प्रशासन से मांग करेंगे कि समय रहते योजना बना ले। वरना बाजारों में पांव रखना मुश्किल हो जाएगा।
– कृष्ण ऐलावादी, प्रधान, उमरा गेट
जलभराव से निपटने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद हो गया था। हम दुकानदारों को समझाएंगे कि अतिक्रमण न करें। जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी करेंगे।
– संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article