फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   with 26 years young man two people died from corona, 116 new corona positive found

26 वर्षीय युवक सहित दो की कोरोना से मौत, 116 मिले नए संक्रमित

Tue, 27 Oct 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
with 26 years young man two people died from corona, 116 new corona positive found
जिले में सोमवार को 26 वर्षीय युवक सहित दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। दोनों ही हांसी क्षेत्र के रहने वाले थे। इसके अलावा 116 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिले का यह पहला मामला है, जिसमें इतनी कम आयु (26 वर्ष) के किसी मरीज की कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिले में अब कोरोना मौत का आंकड़ा बढ़कर 120 हो गया है। विभाग के अनुसार मृतक बुजुर्ग हांसी के उत्तम नगर का और युवक मुल्तान कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग जिला अस्पताल में दाखिल था और मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर 26 वर्षीय युवक सर्वोदय अस्पताल में दाखिल था। मृतक युवक मोटापे की बीमारी से ग्रस्त था और गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर था। इसके अलावा जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9127 हो गया है। इनमें से जिले के 7923 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1044 एक्टिव केस है। सोमवार को काफी मरीजों के ठीक होकर घर लौटने से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 86.81 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed