{"_id":"62892699664c641bfa18bd4c","slug":"will-try-to-solve-the-problems-of-lawyers-judge-hisar-news-hsr632292780","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करूंगा: न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करूंगा: न्यायाधीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिला बार एसोसिएशन ने बार रूम में शनिवार को न्यायाधीश अनिल खेतरपाल (प्रशासनिक जज हिसार डिवीजन) का स्वागत किया। न्यायाधीश ने सभी अदालतों का निरीक्षण करने के बाद बार में वकीलों को संबोधित करने पहुंचे। बार के कार्यक्रम की अध्यक्षता बार प्रधान अनेन्द्र सिंह लोहरा व मंच संचालक सचिव रोहतास रेपस्वाल ने किया।
इस दौरान प्रधान अनेन्द्र ने बार की तरफ से न्यायाधीश के आगे मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि न्यायाधीश बतौर अधिवक्ता और जज अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं। हम उम्मीद रखते हैं कि न्यायाधीश बार की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।
इस अवसर पर न्यायाधीश अनिल खेतरपाल ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी कि मुझे हिसार जिले के बतौर प्रशासनिक व निरीक्षक जज का दायित्व मिला। वकीलों से रूबरू होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं जज बाद में हूं बतौर वकील पहले हूं। मैं वकीलों की परेशानियों और जरूरतों को बहुत अच्छे से समझता हूं और इन्हें दूर करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर अधिवक्ता महेंद्र सिंह नैन, पीके संधीर, सतेंदर घणघस, बलविंदर चावला, राज कृष्ण वशिष्ठ, मीनू शर्मा, निशि भार्गव, विकास टाक, ऋषभ अग्रवाल, विशाल सेठी, संदीप लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ये है मांगें
लॉकअप रूम को कोर्ट रूम के नजदीक शिफ्ट करने, वकीलों के वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। सिविल कोर्ट में समझौते आदि की फाइलों और सिविल जजों की कोर्ट में संख्या बढ़ाने के का मांग पत्र में जिक्र किया गया है।