फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will oppose BJP-JJP candidates in Panchayat elections: Khap

पंचायत चुनाव में भाजपा-जजपा उम्मीदवारों का करेंगे विरोध : खाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will oppose BJP-JJP candidates in Panchayat elections: Khap
हांसी। किसान आंदोलन और अन्य मुद्दों को लेकर रविवार को गांव चानोत में जिला हिसार की सभी खापों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसान आंदोलन और किसान मजदूर एकता में खापों की भूमिका थी। पंचायत की अध्यक्षता सुमेर सिंह जागलान ने की। खाप पंचायत में फैसला लिया गया कि पंचायत चुनाव में भाजपा-जजपा उम्मीदवारों का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि सरकार को अपनी जिद्द छोड़ देनी चाहिए और तीनों काले कानूनों को रद्द करना चाहिए ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में वे भाजपा-जजपा उम्मीदवारों का विरोध करेंगे। मलिक ने बताया कि किसानों लगातार 8 महीने से आंदोलन कर रहे हैं और कई किसान शहीद हो चुके हैं मगर फिर भी सरकार किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही। मलिक ने कहा कि पंचायत
विज्ञापन

में किसान आंदोलन को तेज करने को लेकर चर्चा की। सुमेर सिंह जागलान ने कहा कि हर गांव में एक कमेटी का गठन किय जाएगा। जोकि हर खाप स्तर तालमेल निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरोल खाप के प्रधान धर्मपाल बडाला ने कहा कि पंचायत में निर्णय लिया गया हैं कि सरकार से मांग करते हैं कि कृषि संबंधी तीनों काले कानूनों को तुरंत रद्द करें, एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपत्ति क्षति वसूली कानून 2021 को रद्द किया जाए सहित अन्य मांगें थीं। बैठक में ज्ञानसिंह आर्य, सतरोल खाप से धर्मपाल बडाला, समाजसेवी प्रेम सिंह मलिक , बारह खाप से मास्टर राजकुमार, पंचग्रामी से भूप सिंह पूनिया, भयान खाप से राजकुमार रेड्डू ,पाबड़ा से शमशेर सिंह पुनिया, सात बास से बलवान सिंह पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed