फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 4-storey hotel and restaurant will be built within the railway station complex.

Hisar News: स्टेशन परिसर में बनेगा चार मंजिला होटल

Wed, 21 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 21 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A 4-storey hotel and restaurant will be built within the railway station complex.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को ठहरने और खाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए चार मंजिला होटल और रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। इसमें ठहरने के लिए 20 कमरे बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को होटल में रुकने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने इसके लिए स्टेशन परिसर में 725 गज जमीन सूरज कंस्ट्रक्शन कंपनी को 45 साल की लीज पर दी है। कंपनी ने भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन से मिली जमीन पर कंपनी ही भवन का निर्माण करेगी और बाद में इसका संचालन भी करेगी। कंपनी के अनुसार, भवन में एक बेसमेंट बनाया गया है। अब इसके ऊपर चार मंजिलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट का इस्तेमाल बिजली और पार्किंग संबंधी कार्यों के लिए होगा। दो मंजिलों पर 20 कमरे बनाए जाएंगे जहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। बाकी दो मंजिलों पर हॉल बनाए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल रेस्टोरेंट के लिए किया जाएगा।

यह होगा फायदा : फिलहाल रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है। होटल की जरूरत पड़ने पर यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। परिसर में ही होटल बनने से उन्हें ठहरने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेस्टोरेंट शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खाना मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed