फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor loses his life after being crushed beneath a concrete slab

Hisar News: लेंटर के नीचे दबने से ठेकेदार की गई जान

Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contractor loses his life after being crushed beneath a concrete slab
हिसार। सेक्टर-14 में मंगलवार सुबह एक भवन को तोड़ते समय लेंटर के नीचे दबने से खेड़ी बर्की निवासी ठेकेदार मुकेश (28) की मौत हो गई। वह एक दिन पहले ही परिवार के साथ सालासर गया था और मंगलवार सुबह लौटने के बाद सीधे काम पर पहुंच गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
अनाज मंडी चौकी के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि मुकेश पुराने भवन तोड़ने का ठेका लेता था। उसने सेक्टर-14 में एक भवन तोड़ने का ठेका लिया हुआ था और वहां मजदूर भी लगाए थे। मंगलवार सुबह वह खुद लेंटर तोड़ रहा था। इसी दौरान लेंटर टूटकर लटक गया और मुकेश नीचे गिर गया। इसके बाद लेंटर उसके ऊपर आ गिरा। मुकेश के पिता महेंद्र के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से उठाया लेंटर
मुकेश के रिश्तेदार मनीराम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह चंदन नगर से जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। मुकेश का आधे से ज्यादा शरीर लेंटर के नीचे दबा हुआ था। जेसीबी की मदद से लेंटर उठाकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लेंटर तोड़ने से रोका था
मुकेश सुबह सालासर से लौटकर घर जाने के बजाय सीधे सेक्टर-14 पहुंच गया था। परिजनों ने उसे पहले घर जाकर आराम करने के लिए कहा था। उसके पिता महेंद्र ने भी लेंटर तोड़ने का काम बाद में करने की बात कही थी। मौके पर मौजूद मजदूरों ने भी उसे काम करने से रोका था।

बेटे को सेहरे में देखने का सपना टूटा
परिजन मुकेश के लिए रिश्ता देख रहे थे। माता-पिता बेटे को सेहरे में देखने का सपना संजोए हुए थे, लेकिन हादसे से उनका सपना टूट गया। मुकेश की एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है।
पांच करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़ा है भवन
जिस भवन को तोड़ा जा रहा था, वह कपड़ा व्यापारी सुभाष का है। पिछले दिनों इसी व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed