फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations underway to address traffic congestion and parking issues in markets during the festive season; meeting scheduled for the 23rd.

Hisar News: त्योहारों पर बाजारों में जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने की तैयारी, 23 को बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to address traffic congestion and parking issues in markets during the festive season; meeting scheduled for the 23rd.
हिसार। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए 23 अक्तूबर को नगर निगम में बैठक बुलाई गई है। मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नगर निगम, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शहर की सभी मार्केट के व्यापारियों, मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों और सदस्यों के साथ बाजारों की व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ने से यातायात जाम और पार्किंग की समस्या सामने आती है। लोगों और व्यापारियों को परेशानी से बचाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध करना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि त्योहारों के दौरान किसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बाजारों तक पहुंचने में परेशानी न हो। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व्यापारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आपसी तालमेल से काम करने पर मंथन करेंगे, ताकि लोग बाजारों में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed