फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will charge for cleaning by forming a society of 300 houses, will withdraw employee's salary from that : Mayar

300 घरों की सोसायटी बनाकर सफाई के लिए शुल्क लेंगे, उसी से निकालेंगे कर्मचारी का वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will charge for cleaning by forming a society of 300 houses, will withdraw employee's salary from that : Mayar
मेयर गौतम सरदाना - फोटो : Hisar
हिसार। शहर की सरकार के ढाई साल पूरा पर मेयर गौतम सरदाना अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य गिनाए। आगामी समय को लेकर प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। शहर की स्वच्छता को लेकर उन्होंने अपनी योजना बताई। उन्होंने कहा कि 300 घरों पर एक सोसायटी बनाई जाएगी। हर घर से निर्धारित राशि ली जाएगी, जिससे कर्मचारी को तनख्वाह दी जाएगी। इस काम में कचरा बीनने वालों को भी जोड़ेंगे। इससे गरीब परिवारों को भी उनका घर चलाने के लिए कुछ सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन

सवाल : आपको मेयर बने ढाई साल हो चुके हैं। आप अपने चुनावी एजेंडे पर कहां तक खरे उतरे हैं।
जवाब : मैं अपने एजेंडे में काफी हद तक सफल रहा हूं। बेसहारा पशु शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इसे लेकर गो अभयारण्य बनाया गया। फिलहाल इसमें दो हजार पशु हैं। वैसे इसकी क्षमता को बढ़ाकर पांच हजार किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही बड़े स्तर पर पशु पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इस समस्या के समाधान को लेकर डेयरी प्रोजेक्ट भी शुरू हो गया है। फिलहाल इसका स्टैंडर्ड डिजाइन मंजूरी के लिए भेजा हुआ है।
विज्ञापन

सवाल : शहर में जाम की प्रमुख समस्या है। निगम ने अभी तक क्या प्रयास किए और कहां तक सिरे चढ़े।
जवाब : हमने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट हाउस की मीटिंग में पास करवाया। इसके बाद उसे मंजूरी दिलवाई। फिलहाल इसका सर्वे किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : शहर को स्वच्छ रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।
जवाब : घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 32 गाड़ियां खरीदी गईं। सिटीजन फीडबैक में हम प्रदेश में नंबर एक पर रहे। शहर में डंपिंग प्वाइंट्स को खत्म किया गया। अभी 15-20 प्वाइंट बचे हुए हैं, जिन्हें खत्म किया जाना है।
सवाल : निगम की हाउस टैक्स शाखा की प्रणाली पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
जवाब : हाउस टैक्स को लेकर पहले 100 में से 80 शिकायतें होती थी। अब उनकी संख्या 40 तक ले आया हूं। पहले निगम में दो पोर्टल चल रहे थे। यह निगम के पिछले कार्यकाल की बीमारी है, जिसका इलाज कर रहे हैं। पांच हजार बैलेंस जीरो करने का मामला उसी समय का है। इसकी जांच की जा रही है।

सवाल : अभी आपका ढाई साल का और कार्यकाल बचा है। इस दौरान शहर के विकास को लेकर क्या प्लानिंग है।
जवाब : शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है। शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाना है। शहर की सभी कच्ची गलियों को पक्का करवाना है। मेरा शहर जगमग शहर प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगाना, उन्हें चालू रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed