फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   will be planted Five thousand Trees in Bhiwani

भिवानी में पांच हजार पौधे किए जाएंगे रोपित : चरणदास महाराज

Thu, 06 Jun 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
will be planted Five thousand Trees in Bhiwani
 वैश्य महाविद्यालय भिवानी में पौधारोपण करते प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, स्टाफ और छात्र। 
भिवानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में हवन कर एक माह तक चलने वाले पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि आध्यात्म एवं पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान के तहत भिवानी में पांच हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य लिया है ताकि पर्यावरण असंतुलन को नियंत्रित करने के साथ शहर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाया जा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पवन शास्त्री, प्रोमिला पीटीआई, विकास मक्कड़ लिपिक, सतीश कुमार शर्मा डीडीओ, वंदना तनेजा, प्रियांशु वर्मा, कायाकल्प योगा सेंटर की कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत, मनसुखा सेठ, अरविंद बौंदिया, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने नागरिकों से किया पौधरोपण का आह्वान
भिवानी। उपायुक्त नरेश नरवाल ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया है। इसके साथ ही अत्यधिक गर्मी के चलते जल को व्यर्थ न बहाने की अपील करते हुए कहा है कि गर्मी की एडवाइजरी के अनुसार लोग अपना व पशुओं का ध्यान रखें। डीसी ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता संगोष्ठी में बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

भिवानी। गांव बजीणा स्थित वीर शहीद शीशपाल पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को नियंत्रित करने में विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व वाणिज्य प्रवक्ता सुमेर सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक जन को जागरूक करना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी शैलेश कुमार, फिजिकल एजुकेशन प्रवक्ता प्रिंस, ईएसएचएम विजय कुमार, धर्मेंद्र पीटीआई, राजेश, बलवान, शीतल, हिमांशी, कुशल, कपिल, अनुज मौजूद रहे।
बवानी खेड़ा ब्लॉक के नेहरू युवा केंद्र के एनवाइवी और धर्मसेना के ब्लॉक सेक्रेटरी मोहित ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि अधिक पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति से छेड़छाड़ हो रही है ये सही नहीं है। इसलिए अत्यधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर ओमबीर, विक्रम, सचिन, रोहित, नवीन, कालू शामिल रहे।
पौधरोपण कर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
भिवानी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा हालुवास गेट स्थित चौ. बंसीलाल पार्क में त्रिवेणी एवं जामुन, सहजन, बेलपत्र, आंवला तथा अमरूद के पांच पौधे रोपित किए। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर शाखा सचिव अधिवक्ता ललित शर्मा, राम गोपाल गौतम, सज्जन अग्रवाल, महावीर तायल, संजू बंसल, ललित शर्मा, अनिल तायल, महेंद्र गोयल, गीतू कामरा, मीना शर्मा, सुशील गुप्ता का सहयोग रहा।
100 वर्ष पुराने वट वृक्ष की पूजा कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
तोशाम। विश्व पर्यावरण दिवस के पर स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तोशाम स्थित झील में मौजूद करीबन 100 वर्ष पुराने विशालकाय वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। वन्य जीव निरीक्षक ज्योति कुमार ने कहा कि आमजन को भी वृक्षों को काटने के बजाय वृक्षों की पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर वन विभाग तोशाम के रेंज अधिकारी दीपक कुमार, पूर्णमल वन रक्षक, इंदर कुमार, मुकेश कुमार दरोगा, अजय कुमार, कृष्ण कुमार गोरक्षक, सुशील शर्मा, विजेंद्र, विकास झोका मौजूद थे।
पौधरोपण कर विद्यार्थियों को बताया पर्यावरण का महत्व


भिवानी। जेसीआई भिवानी स्टार ने हांसी गेट स्थित केएम पब्लिक स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान जेसीआई भिवानी स्टार के सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आनंद बासिया के नेतृत्व में विद्यालय में 21 पौधे लगाए गए। इस दौरान रोपित किए गए सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेवारी विद्यार्थियों को ही सौंपी गई। इस अवसर पर प्राेजेक्ट डायरेक्टर राजेश सोनी, जेसी अशोक सोनी, जेसी देवेंद्र सोनी, पैट्रन जेसी गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे।

जुलाई माह में वन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया

भिवानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा शहीद मदनलाल ढींगड़ा द्वारा सेक्टर-13 स्थित हुडा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे गए। इस दौरान परिषद कार्यकारिणी ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जुलाई माह में वन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया तथा अपने-अपने घरों के आसपास लगे हुए पौधों को गर्मी से बचाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डाॅ. विक्रम सिंह, शाखा सचिव तिलक राज अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष डाॅ. संजय मुदगल, उपाध्यक्ष संपर्क सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जूट के थैले वितरित किए

भिवानी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ एसडीओ कपिल सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लोगों को प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करने का संदेश दिया। उन्होंने लगभग 125 जूट के थैले वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न तो गलता है और जलता है। जिससे पर्यावरण भारी मात्रा में दूषित होता है। इसलिए हमें इसके प्रयोग से दूर रहना चाहिए। योगाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है।

दुल्हेड़ी में
की
हर घर के आगे एक पेड़ लगाने की मुहिम की शुरुआत
तोशाम। युवा स्वच्छता जन सेवा समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव दुल्हेड़ी में हरित घर हरित दुल्हेड़ी अभियान के अंतर्गत गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल शर्मा, पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोनू पंघाल ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति ने गांव में हर घर के आगे एक पेड़ लगाने की मुहिम की शुरुआत की। रोपित किए गए पेड़ों पर ट्री गार्ड अनिल शर्मा व सोनू पंघाल द्वारा भेंट किए गए। चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोनू पंघाल ने कटारिया धर्मशाला में एक टॉयलेट बाथरूम व पानी टंकी की घोषणा की। इस अवसर पर युवा स्वच्छता जन सेवा समिति की टीम, जयसिंह, रतनलाल बुल्ला, उमेद पंवार, धर्मा कटारिया, प्रताप कटारिया मौजूद रहे।


एनसीसी कैडेट्स ने की पौधरोपण की अपील
तोशाम। बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में इको क्लब एवं एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान भी चलाया।
रेडक्रॉस भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ सेमिनार

भिवानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय रेडक्रॉस भवन में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान त्रिवेणी लगाकर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान सैंकड़ों युवक-युवतियों को पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई।
वैश्य महाविद्यालय में किया पौधरोपण

भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वैश्य महाविद्यालय की कानूनी साक्षरता सेल द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय कानूनी साक्षरता सेल के संयोजक प्रो रतन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. अंजू राजन, डॉ. मंगतराम, सोनू कुमार, पंकज कुमार, सुमित कुमार, जटाशंकर उपस्थित रहे।
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमेन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सीजेएम-कम- सचिव कपिल राठी ने डीएलएसए परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सीजेएम ने पौधे व जूट के थैले बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर एडीआर सेंटर के सभागार में पैनल एडवोकेट, पीएलवी ओर डीएलएसए कार्यालय स्टाफ फलदार पौधे व जूट के थैले वितरित किए गये। सीजेएम ने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

भिवानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर एकल ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा वृक्ष रोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुई पीएचसी के चिकित्सक डॉ. कमल पहुंचे। इस मौके पर संस्थान द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहले पांच स्थानों पर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया। डॉ. कमल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने जन्मदिन व अपने बुजुर्गों की याद में पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के जीआरसी राहुल शर्मा, सुमन, अश्वनी, कुसुम उपस्थित थे।

वूमेन हेल्पिंग सोसायटी ने लाला महादेव मंदिर में किया 11 पौधों का रोपण

भिवानी। वूमेन हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष सुशीला देवी सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिनोद गेट खाकी बाबा मंदिर के नजदीक स्थित लाला महादेव मंदिर के पार्क में 11 पौधे रोपित किए। सुशीला देवी सिंह ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अंजू, सुमन शर्मा, सरोज, कविता, ममता अरोड़ा, पूनम, सुनील, मनोज, भारती मौजूद रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुमकुम रही प्रथम

भिवानी। चौधरी बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी विभाग में राजेश जिंदल अध्यक्ष फूड टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. गीता गोलिया के नेतृत्व में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कुमकुम, दूसरे स्थान पर मोहित और तीसरे स्थान पर सोनम रही। इस अवसर पर डॉ. सनी पन्नू अध्यक्ष फैशन टेक्नोलॉजी विभाग, डॉ. पिंकी लंबा, प्रोफेसर रोशनी देवी, प्रोफेसर ममता, प्रोफेसर कंचन उपस्थित थे।

योग साधकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई

भिवानी। ढाणा रोड डिस्पोजल पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा संचालित पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान द्वारा सह योग शिक्षण व प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी योगाचार्य जेई बिजेश जावला व नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में योग साधकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed