फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife shot dead in domestic dispute

Hisar News: घरेलू कलह में गोली मारकर पत्नी की हत्या

Mon, 10 Jul 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jul 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Wife shot dead in domestic dispute
उकलाना मंडी। घटना स्थल पर मौजूद लाइसेंसी बंदूक।
हिसार/ उकलाना मंडी। मुगलपुरा गांव में घरेलू कलह के चलते सोमवार सुबह किसान रामनिवास ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी सूरता देवी की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी और बेटे पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इस दौरान छर्रे लगने से बेटी घायल हो गई, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी रामनिवास मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में प्रयुक्त बंदूक बरामद की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रामनिवास के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बेटी से बोला आरोपी : बंदूक निकाल कर ला, जमा करवानी है, फिर कहा- आज तो कबूतर उड़ेंगे
पुलिस को दिए गए बयान में घायल पिंकी ने बताया कि पिता और मां के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। रविवार को मामा-मामी और मौसा-मौसी मिलने के लिए आए थे। उन्हाेंने भी पिता को समझाया था। सोमवार सुबह पिता ने उससे अपनी लाइसेंसी बंदूक मांगी और कहा कि आज बरवाला जाकर जमा करवाकर आऊंगा। पिता के कहने पर अलमारी से बंदूक और गोलियां निकाल कर दे दीं। इसके बाद पिता कमरे में चले गए और बंदूक को साफ करने लगे। कुछ देर बाद आंगन में चारपाई पर आकर बैठ गए और बोले आज तो कबूतर उड़ेंगे।
विज्ञापन

मां सब्जी बनाने की तैयारी कर रही थी
पिंकी ने बताया कि मां सब्जी बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बाल्टी लेकर आंगन में लगे नलके से पानी भरने लगी। अचानक पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। दौड़ कर अंदर गई तो मां जमीन पर पड़ी थी। गले के पास से खून बह रहा था। पिता पास में बंदूक लिए खड़े थे। यह देखकर ताऊ राजेश के घर की तरफ भागी तो पिता बंदूक लेकर आए। उसी समय भाई अशोक सामने से आया। पिता ने हम दोनों को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। गोली पास से गुजरते हुए ताऊ के मकान की दीवार में जाकर लगी। इस दौरान छर्रे लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का बड़ा बेटा जेल में
जानकारी के अनुसार रामनिवास का बड़ा बेटा 26 वर्षीय शुभम हत्या के आरोप में जेल में है। दूसरा बेटा 24 वर्षीय अशोक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


परिजनों के बयान पर रामनिवास के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- अशोक कुमार, थाना प्रभारी, उकलाना मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed