फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife attacked with spear in Virat Nagar

विराट नगर में पत्नी पर बरछी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wife attacked with spear in Virat Nagar
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रोशनी। - फोटो : Hisar
हिसार। विराट नगर में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 25 वर्षीय युवती पर उसके पति ने बरछी से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान पर घायल रोशनी के पति समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल रोशनी को विराट नगर निवासी उसके मामा कृष्ण ने गोद लिया हुआ है। कृष्ण ने बताया कि रोशनी की माता संतोष की शादी आदमपुर में हुई थी। संतोष का करीब 15 वर्ष पहले देहांत हो गया था। उसके बाद वह आदमपुर से रोशनी को अपने पास ले आया। रोशनी के पिता मदनलाल का 20 दिन पहले ही देहांत हुआ है।
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। मंगलवार दोपहर अनिल अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। उसने आते ही थैले से बरछी निकासी और रोशनी की पीठ, सिर, हाथ, टांग पर कई वार कर दिए। जब वह बचाने के लिए आया तो अनिल ने उस पर भी हमला कर दिया। उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से चल रहा तलाक का केस
रोशनी की शादी करीब आठ वर्ष पहले राजस्थान के मेहरियां गांव निवासी अनिल से हुई थी। इसके बाद दोनों सूरत चले गए। अनबन होने पर करीब एक वर्ष पहले रोशनी अपने ससुराल वापस आकर रहने लगी। कृष्ण ने बताया कि कुछ दिन पहले रोशनी को उसका जेठ, ननदोई मारपीट कर उसे विराट नगर छोड़ गए थे। रोशनी का उसके पति से तलाक का केस चल रहा है।
देरी से अस्पताल पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस
सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस की डायल 112 गाड़ी पहुंची। वहीं डायल 112 कर्मी करीब एक घंटे तक आजाद नगर थाना पुलिस को इसके बारे में सूचित करते रहे। जब पुलिस नहीं पहुंची तो उनमें से एक कांस्टेबल ने डीएसपी अभिमन्यु लोहान को फोन किया। इसके बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची।

रोशनी के मामा के बयान पर आरोपी अनिल व अन्य के खिलाफ धारा 307, 506, 120बी व 450 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला की हालत नाजुक बनी है। - एएसआई संदीप, आजाद नगर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed