{"_id":"6519aadccc55ca94cf0611a4","slug":"wife-along-with-neighbor-broke-husbands-head-hisar-news-c-21-hsr1005-230512-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर फोड़ा पति का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर फोड़ा पति का सिर
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी पड़ोसी के घर मिली। जब युवक ने विरोध किया तो उसकी पत्नी और पड़ोसी ने लोहे की राॅड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जख्मी हालत में उसे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने घायल की पत्नी और पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह एक फैक्टरी में नौकरी करता है। 29 सितंबर को रात 1.30 बजे घर पर सोया हुआ था। अचानक नींद खुल गई तो देखा कि पत्नी अपने बिस्तर पर नहीं है। अपने तौर पर तलाश की तो वह एक पड़ोसी के घर मिली। उसे घर आने के लिए कहा तो उसने पड़ोसी के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक पीटते रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद