{"_id":"67f81ce0a253cd40f1025ec5","slug":"wheat-lying-in-the-open-in-barwala-grain-market-soaked-in-rain-hisar-news-c-21-hsr1020-602725-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: माैसम का बदला मिजाज, मंडी में खुले में पड़ी फसल भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: माैसम का बदला मिजाज, मंडी में खुले में पड़ी फसल भीगी
विज्ञापन
बरवाला अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं बारिश में भीगी हुए।
बरवाला। शहर में वीरवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और रुक-रुक कर बारिश होनी शुरू हो गई। बारिश से मंडियों में खुले में पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई। इससे सरकार व प्रशासन के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। मंडियों में खुले में पड़ी फसलों को बारिश से बचाने के लिए किए गए इंतजामों पर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे थे।
गेहूं की फसल को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने की बात कही थी। इसके बाद भी वीरवार को हुई बारिश ने मार्केट कमेटी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रशासनिक सचिव अमनीत पी कुमार जब अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंची थीं।
उस दौरान अतिरिक्त शेड के निर्माण करवाए जाने वाले दो वर्ष पहले दिए उनके आदेशों के बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने बजट का हवाला देते हुए शेड का निर्माण जल्द करवाए जाने की बात कही थी। यदि उनके आदेशों के अनुसार दो वर्ष पहले अतिरिक्त शेड तैयार हो गया होता तो काफी हद तक खुले में पड़ी फसल को भीगने से बचाया जा सकता था। बता दें कि अनाज मंडी में करीबन 80 हजार क्विंटल गेहूं व 15 हजार क्विंटल सरसाें खुले में पड़ी है।