{"_id":"6872afccbc2257b029049f17","slug":"western-disturbance-will-be-active-today-heavy-rain-is-likely-again-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1005-665642-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल फिर से झमाझम बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल फिर से झमाझम बारिश की संभावना
विज्ञापन
हिसार। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से फिर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार शाम को राजस्थान पर पहुंचने से पिछले 24 घंटों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलीं। हालांकि इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहे। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में 14 से 18 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
इतनी हुई बारिश
अंबाला-1.0 एमएम
फरीदाबाद-0.5 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम