फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western Disturbance active, scattered rains in northern districts

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, उत्तरी जिलों में हुई बिखराव वाली बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Western Disturbance active, scattered rains in northern districts
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को उत्तरी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। वीरवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है, जिससे पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा अरब सागर पर बने चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय की वजह से नमी वाली हवाएं लगातार चल रही हैं, जिस कारण उमसभरी पसीने वाली गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा गए। वहीं उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया जबकि बाकी हिस्सों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं व अंधड़ चली। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.0 से 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय 15 जून को कच्छ के पास टकराएगा। इसके बाद में यह कमजोर हो कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों पर पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों पर इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कारण से आंशिक बादलवाही और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed