{"_id":"68fd27a3fe4d63b7fd00bcae","slug":"weather-will-change-from-october-28-light-rain-expected-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1020-736596-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, प्रदेश में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, प्रदेश में हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में 28 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश के बाद मौसम साफ होगा और आसमान में छाए धूल के गुबार से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होते ही 30 अक्तूबर से तापमान में गिरावट शुरु होगी, जबकि 1 नवंबर से प्रदेश में सर्दी का असर महसूस होने लगेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के साथ अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इन दोनों का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा और हल्की बारिश का दौर चलेगा। 28 से 30 अक्तूबर तक यह प्रभाव रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
विशेष रूप से रात का तापमान तेजी से घटने की संभावना है। जिन क्षेत्रों में अधिक जलभराव हुआ है, वहां कोहरा जल्दी गिरना शुरू होगा, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में। वर्तमान में प्रदेश में रात का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में यह घटकर 10 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन का तापमान लगभग 20 से 25 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसानों को फसल बुवाई की सलाह
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सरसों, चना और गेहूं की बुवाई करने की सलाह दी है। इस समय का मौसम फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल है। विशेष रूप से चना की खेती के लिए यह मौसम सबसे अच्छा है। जो किसान सरसों की बुवाई नहीं कर पाए हैं, उन्हें 30 अक्तूबर से पहले इसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।