फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather will be changed on today night

आज रात बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश के आसार

Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Weather will be changed on today night
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार की रात से हवा में बदलाव आएगा। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने के कारण 23 जनवरी से मौसम बदलेगा। इससे 23 और 24 जनवरी को उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस समय के दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 25 जनवरी के बाद प्रदेश मेें फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट और सुबह के समय धुंध आने की संभावना है।
विज्ञापन

- धूप ने दिलाई सर्दी से राहत : सिरसा का दिन का तापमान 5.6 डिग्री बढ़ा
पांच दिन बाद वीरवार को अच्छी धूप निकली और लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वीरवार को सुबह से धूप खिली रही। इससे लगभग सभी जगहों पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा के तापमान में सबसे अधिक 5.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 15.6 डिग्री से बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का अधिकतम तापमान सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात के तापमान की बात करें तो नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान -
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 19.5 7.9
भिवानी 20.5 6.2
हिसार 21.0 6.7
करनाल 20.4 8.0
नारनौल 26.0 4.6
रोहतक 19.7 7.6
सिरसा 21.2 6.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed