फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather to change from February 17, fog and mist to return

Hisar News: 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, धुंध और कोहरा फिर देंगे दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Weather to change from February 17, fog and mist to return
एच एयू में धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेते छात्र। 
हिसार। प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क लेकिन गतिशील बना हुआ है। मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल दिखाई दिए और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 17 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा और फिर से धुंध और कोहरे की दस्तक होगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ-साथ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. खिचड़ ने कहा कि 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में हल्का उछाल देखा जाएगा। पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, और फरवरी के दूसरे सप्ताह में यह रुझान जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे इलाके में बादलों का खेल जारी रहेगा और कुछ क्षेत्रों में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed