फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   We will respond again during the monsoon; the tender for cleaning the drain has not been done yet.

Hisar News: मानसून में फिर जवाब देंगे बरसाती नाले सफाई का अब तक टेंडर ही नहीं हो सका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
We will respond again during the monsoon; the tender for cleaning the drain has not been done yet.
हिसार के बरसाती नाले में फैली गंदगी। 
हिसार। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून और इससे पहले प्री मानसून की बारिश का दौर चलेगा, लेकिन जलभराव से निपटने के लिए अब तक बरसाती नालों की सफाई का काम ही शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग को टेंडर आवंटन कर मई में सफाई का काम पूरा कराना था। बताया जा रहा है कि नालों की सफाई के लिए एक ही एजेंसी ने आवेदन किया था। पहली बार लगाए टेंडर में कम से कम तीन आवेदन आने जरूरी होते हैं। ऐसा नहीं होता है तो टेंडर नहीं खोला जा सकता। ऐसे में विभाग ने अब दोबारा टेंडर लगाया है, जो 13 मई को खुलेगा। इसके अलावा कई कम राशि के टेंडर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मानसून में हर बार शहरवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है। मामूली बारिश में ही लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस तरह के हालात इस बार न बने, इसके लिए मुख्यालय ने मार्च में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर साफ तौर पर कहा था कि मई में बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून प्रवेश कर जाता है। मई के 19 दिन शेष रहे हैं। ऐसे में टेंडर आवंटन कर नालों की सफाई इसी माह करवाना विभाग के सामने चुनौती होगा।
72 लाख रुपये से करवाई जाएगी नालों की सफाई

शहर के विभिन्न इलाकों में बरसाती नालों की सफाई के लिए 72 लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर हुआ है। इस राशि से करीब 6.5 किलोमीटर लंबाई में बरसाती नालों की सफाई करवाई जाएगी। इसी टेंडर के तहत 890 जीटी की भी सफाई करवाई जाएगी। यह कार्य 3 माह में पूरा करना होगा।
कहां-कहां होगी नालों की सफाई

- लघु सचिवालय डिस्पोजल से हिसार मेजर ड्रेन तक
- मिल गेट से जहाजपुल चौक

- पुरानी सब्जी मंडी से जहाजपुल चौक
- आईजी चौक से ऋषि नगर डिस्पोजल तक
----------------

चार और टेंडर भी लगाए
शहर में कई और बरसाती नाले हैं। इनकी सफाई के लिए टेंडर राशि 10 लाख रुपये से कम है। इनमें से चार के एस्टीमेट मंजूर हो गए हैं और टेंडर भी लगाया जा चुका है। इन्हें 15 मई तक खोल दिए जाएंगे।
कौन-कौनसे नाले

- ऑटो मार्केट के दोनों तरफ

- जिला नागरिक अस्पताल से ऋषि नगर डिस्पोजल तक
- पीएलए से लघु सचिवालय डिस्पोजल तक
- बरवाला बाईपास डिस्पोजल से भैंस फार्म तक
---------------------
बरसाती नालों की सफाई के लिए 72 लाख रुपये का टेंडर लगाया था, लेकिन एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। इस कारण दोबारा से टेंडर लगाना पड़ा। मानसून से पहले शहर के सभी मुख्य बरसाती नालों की सफाई करवाई दी जाएगी। - बलकार रेड्ढू, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
उपायुक्त ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
उपायुक्त अनीश यादव ने बरसाती नालों की सफाई के मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही 30 मई तक निर्माण कार्य पूरा करने और 10 जून तक सफाई करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
--------------------

दिल्ली रोड बरसाती नाला अब भी लावारिस
दिल्ली रोड बरसाती नाले का कोई मालिक नहीं है। अभी बीएंडआर की तरफ से इसके 600 मीटर के हिस्से को बनाया जा रहा है। इस काम को पूरा होने में 10 से 15 दिन का समय और लगेगा। इस नाले की सफाई कौन करवाएगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। बीएंडआर का कहना है कि मुख्यालय से आए आदेश के तहत इस बार नगर निगम ही इस नाले की सफाई करवाएगा। वहीं नगर निगम का कहना है कि अभी तक उन्होंने नाला अपने अधीन नहीं लिया है। हालांकि पिछले सप्ताह निगमायुक्त नीरज ने दोनों विभागों के अधिकारियों को नाले को निगम को हस्तांतरित करने को कहा था। दिल्ली रोड के अलावा कैमरी रोड व राजगढ़ रोड बरसाती नाला भी नगर निगम के पास जा चुका है।


----------------

बीएंडआर और निगम के अधीक्षण अभियंता को दिल्ली रोड के बरसाती नाले का निरीक्षण करने को कहा है ताकि इसे हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा करवा दिया जाएगा। - नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed