{"_id":"6856ef0ab2dcaa68810d6fc9","slug":"we-will-raise-our-voice-against-the-oppressive-bjp-government-in-the-state-udaybhan-hisar-news-c-21-hsr1027-651747-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे: उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे: उदयभान
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान साथ में बैठे आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश उ
हिसार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने सब खोल कर रख दिया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान किसने षड्यंत्र किया था। पिता-पुत्र पर आरोप लगाने वालीं बताएं कि उनको भाजपा में किस तरह से राज्यसभा सदस्य का पद मिला। बेटी को किस तरह से मंत्री का पद मिला। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर आवाज बुलंद करेंगे।भाजपा डीलरों की पार्टी है, जो कि एमएलए-एमपी को डील करके खरीदती है। उन्होंने कहा कि बिकने वाला सारा माल चला गया है।
हिसार में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 11 साल संगठन न होने का नुकसान तो हुआ ही है, खैर देर आए दुरुस्त आए। अब हम मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संगठन के लिए खुद बेहद सक्रिय हैं। पर्यवेक्षक सभी जिलों, खंड स्तर पर बैठक कर चुके हैं। 30 जून तक पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट देंगे। जुलाई महीने में कांग्रेस को जिलाध्यक्ष मिलेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें पार्टी संबंधित बातें उचित प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा अत्याचार सुना है कि शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर उनके सिर फोड़ दिए। यह तानाशाही सरकार जुल्म करने वालों को सजा देने के बजाय उनको बचाने में लगी है। हमारे विधायक ने पहले भी इस बारे में आवाज उठाई है। हम छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। इस मौके पर आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल आदि उपस्थित रहे।