फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   We will not be afraid of terror...Pahalgam is the preferred route for devotees for Amarnath Yatra

Hisar News: आतंक से नहीं डरेंगे...अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहलगाम ही पसंदीदा रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
We will not be afraid of terror...Pahalgam is the preferred route for devotees for Amarnath Yatra
हिसार । हिसार बैंक कर्मचारी शब्बीर अमरनाथ यात्रा का परमिट देते हुए। संवाद
हिसार। पहलगाम रूट पर आतंकवादी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में कोई भय नहीं है। अब तक जिले के 536 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकतर श्रद्धालु पहलगाम रूट को ही अपना रहे हैं। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह और विश्वास बना हुआ है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में श्रद्धालुओं ने कहा कि हमें किसी तरह का डर नहीं है। हम इस बार भी उतने ही उत्साह के साथ जाएंगे। किसी तरह के खौफ की कोई बात नहीं है, बाबा भोले शंकर ही हमारी रक्षा करेंगे। यात्रा के लिए दो रूट के विकल्प हैं। जिसमें अधिक लोग पहलगाम के विकल्प को ही अपना रहे हैं। तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए हिसार जिले से 536 लोगों ने पंजीकरण कराया है। शुक्रवार को भी 40 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए 14 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हुआ था। जिले में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित जेएंडके बैंक व जाट कॉलेज के सामने स्थित एसबीआई में पंजीकरण की सुविधा है। रोजाना सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पंजीकरण किया जा सकता है। अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट , 150 रुपये जमा कराने की स्लीप देनी होती है। अमरनाथ यात्रा के लिए दो रूट के विकल्प हैं। पहलगाम वाले रूट पर 32 किलोमीटर लंबी यात्रा है। यह सुगम रास्ता व पर्यटन के हिसाब से काफी अच्छा रूट है। दूसरा रूट बालटाल से शुरू होता है। यह रूट 14 किलोमीटर लंबा, लेकिन थोड़ा कठिन है। अधिकतर यात्री पहलगाम वाले रूट को ही अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 अगस्त तक चलेगी यात्रा
अमरनाथा यात्रा 3 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी। जिसमें 13 से 70 साल तक की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु को अपनी मेडिकल जांच करानी होगी। मेडिकल जांच में फिट जाने वाले को ही यात्रा का परमिट दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की मेडिकल रिपोर्ट ही मान्य होगी। पंजीकरण के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपये का शुल्क जमा कराना होता है।
-----------------------------

लोगों में किसी तरह का भय नहीं है। श्रद्धालु सामान्य दिनों की तरह से ही पंजीकरण के लिए आ रहे हैं। हमारे पास 20 जुलाई तक के स्लॉट बुक हो चुके हैं। शुक्रवार को 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। स्लॉट पूरे होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो जाएगी। - शब्बीर, यात्रा पंजीकरण काउंटर इंचार्ज, जेएंडके बैंक, हिसार
----------------

पहले भी अमरनाथ यात्रा पर जा चुका हूं। इस बार के लिए भी पंजीकरण कराया है। मन में किसी तरह की शंका या किसी तरह का डर नहीं है। पर्यटकों पर हमला पूरी तरह से गलत हुआ है। इसमें कश्मीर के लोग शामिल नहीं है। - संजय सोनी, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed